जब से करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई हैं, तब से सैफ-करीना मीडिया की चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभी कुछ ही समय पहले जब मीडिया ने करीना से
प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा तो वो भड़क गईं थी। अब खबर है कि सैफ करीना को बेबीमून पर ले जाने वाले हैं। खबरों की मानें तो सैफ ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि वो करीना के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें।
सैफ अपने सभी जरूरी कामों को फटाफट निपटा रहे हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर इस वक्त सोनम कपूर के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। खबरों के मुताबिक, करीना ने प्रोडक्शन टीम को हिदायत दी है कि वह अक्टूबर से पहले पहले सारी शूटिंग कर लें, क्योंकि इसके बाद वह टाइम नहीं दे पाएंगी।
करीना दिसंबर में बन सकती हैं मां
करीना कपूर
- फोटो : amar ujala
एक अफवाह यह भी उड़ी थी कि करीना ने विदेश जाकर प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया है, जिसमें पता लगा है कि वह लड़के को जन्म देंगी। हालांकि, करीना ने इन खबरों को झूठा बताया था। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, करीना का बच्चा भारत में जन्म नहीं लेगा और डिलिवरी के लिए करीना और सैफ लंदन जाएंगे।
खबर के मुताबिक, ऐसा फैसला सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने लिया है। शर्मिला टैगोर लंदन में इसलिए भी जानें को कह रही हैं क्योंकि उनके पति नवाब मंसूर अली पटौदी को भी लंदन में छुट्टियां मनाना अच्छा लगता था। सैफ और उनकी बहन सोहा अली खान का बचपन भी लंदन में ही बीता है।