फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 'बाहुबली' हुई रिलीज, 'प्रभास' दिखे उत्साहित

Sat, 23 Jul 2016 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'बाहुबली : द बिगनिंग' से बाहुबली के रूप में प्रशंसा बटोरने वाले अभिनेता 'प्रभास' चीन में बाहुबली की रिलीज को लेकर काफी खुश दिखें। वो फिल्म के ट्रेलर को मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया से भी काफी उत्साहित हैं। एस एस राजमौली निर्देशित 'बाहुबली' को इस वर्ष 63वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया और यह चीन में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बाहुबली : द कॉनक्ल्यूजन' को लेकर व्यस्त हैं प्रभास

चीन में फिल्म की रिलीज को लेकर प्रभास ने कहा कि उनकी टीम चीन में फिल्म के संबंध में जारी होने वाली सभी चीजों पर आने वाली प्रतिक्रियाएं साझा कर रही है। वो भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' ने 600 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह एक साम्राज्य के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले दो भाइयों की कहानी है। इसमें राणा दग्गूबाती, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म में प्रभास ने 'बाहुबली' का किरदार निभाया है और जल्द ही वो इसके सीक्वल 'बाहुबली : द कॉनक्ल्यूजन' के साथ एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। फिल्म की शूटिंग जारी है और अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो ये फिल्म 18 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें