फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान की छोटी बहन सबा पटौदी ने क्यों नहीं की शादी? बोलीं- ‘एक व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई थी और….’

Fri, 07 Aug 2026 12:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saba Pataudi Reveal Relationship Secret: सैफ अली खान की दो बहनें हैं, सबा पटौदी और सोहा अली खान। सोहा ने जहां अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की है, वहीं 50 साल की हो चुकी सबा पटौदी अब तक शादी के बंधन में नहीं बंधी हैं। शादी न करने की वजह हाल ही में सबा ने नेहा धूपिया के शो में साझा की।

विज्ञापन
सैफ अली खान और सबा पटौदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबा पटौदी इस वक्त 50 साल की हैं, वह शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी संतान हैं। सैफ अली खान सबा के बड़े भाई और सोहा उनकी छोटी बहन हैं। हाल ही में सबा पटौदी अपनी बहन सोहा अली खान के साथ नेहा धूपिया के टॉक शो ‘डबल डेट’ में नजर आईं। इस शो में ही उन्होंने बताया कि अब तक शादी क्यों नहीं की है। 

19 साल की उम्र से शादी के लिए रिश्ते आने लगे थे 

विज्ञापन

सबा पटौदी नेहा धूपिया के शो में कहती हैं, ‘मेरा कोई पहला बॉयफ्रेंड नहीं था। 18 या 19 साल की उम्र से ही शादी के लिए कई लोगों से मेरी मुलाकात करवाई गई। लेकिन मैंने उनमें से किसी से भी शादी नहीं की। हालांकि 19 साल की उम्र में कोलकाता में एक व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई थी और लगभग शादी होने ही वाली थी, लेकिन बात बन नहीं पाई। मैं असल में इसके लिए तैयार नहीं थी।’ 

विज्ञापन

मां शर्मिला टैगोर के साथ सबा पटौदी - फोटो : इंस्टाग्राम @sabapataudi

किस तरह का जीवनसाथी चाहती थीं सबा पटौदी?
सबा पटौदी नेहा धूपिया के शो में आगे कहती हैं, ‘मुझे ऐसा कोई नहीं मिला जो सच में मेरे साथ सही बैठता हो। दरअसल, मेरे अब्बा (भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी) बहुत ही शानदार इंसान थे। ऐसा नहीं है कि मैं बिल्कुल अपने पिता जैसा ही कोई इंसान ढूंढ रही थी। लेकिन वह बहुत करिश्माई, विनम्र और जिम्मेदार इंसान थे। उन्होंने मुझे आत्मनिर्भर बनना भी सिखाया। एक बार अभिनेत्री तापसी पन्नू ने था कि लड़के की नहीं एक मर्द की जरूरत है। मुझे उनकी यह बात बहुत सही लगी। मुझे बस वैसा इंसान नहीं मिला।’ 

क्या काम करती हैं सबा पटौदी? 
सबा पटौदी पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उन्होंने अपनी मां और भाई-बहनों की तरह फिल्मी दुनिया में आने का मन नहीं बनाया।ज्वेलरी डिजाइनर के अलावा वह एक टैरो रीडर और स्पिरिचुअल हीलर भी हैं। इसके अलावा भोपाल के रॉयल एंडोमेंट ट्रस्ट की चीफ कस्टोडियन भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें