एक्ट्रेस ने कहा सीनियर्स से सीखा
अपनी बातचीत में संजीदा शेख ने कहा, ‘सनी सर इतने बड़े दुख के बाद भी सेट पर आते थे। अपना काम करते थे और चले जाते थे। मैंने उनसे कई चीजें सीखी हैं। सभी कलाकार आते हैं और अपना काम बड़े ही तरीके से करते हैं। वह सभी बहुत ही कुशल अभिनेता हैं। वह बिना किसी बोझ के सेट पर आते हैं। आप जितना विनम्र रहेंगे उतना ही फिल्म इंडस्ट्री में रह पाएंगे।’
सनी की ओटीटी पर पहली फिल्म है 'इक्का'
फिल्म ‘इक्का’ से सनी देओल ने ओटीटी पर पहली फिल्म है। 'इक्का' एक कोर्टरूम थ्रिलर थी। फिल्म में सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, संजीदा शेख, तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा भी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म की कहानी एक हिट एंड रन केस पर चल रहे कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित थी।