साल 2013 में आई फिल्म 'गो गोआ गोन' का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है। जिसमें सैफ अली खान एक बार फिर दिनेश विजन के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। 2016 में सैफ अली खान की कोई फिल्म नहीं आई थी वही 2015 फैंस को सैफ की सिर्फ एक ही फिल्म देखने को मिली थी। ऐसे फैंस उन्हें पर्दे देखने के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं।
फिलहाल सैफ अपनी आने वाली फिल्म 'शेफ' में भी बिजी हैं। इससे पहले सैफ और दिनेश विजन 'लव आज कल', 'कॉकटेल' और 'गो गोआ गोन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब देखना ये होगा की ये जोड़ी आगे क्या करने वाली है।
हाल ही में दिनेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वो और सैफ काफी समय से 'गो गोआ गोन' को लेकर कॉनटेक्ट में हैं। फिल्म की स्क्रीप्ट बनाई जा चुकी है। इसके साथ ही उन्होने ये भी बताया कि ये फिल्म दिनेश और सैफ अली खान के ज्वाइंट बैनर तले बनाई जाएगी।