कांस से वापस लौटी ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की ये तस्वीर खूब वाहवाही लूट रही है दोनो इस तस्वीर में बेहद प्यारे लग रही हैं। ऐश्वर्या कांस में अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं। अपनी ड्रेस के साथ ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या की ड्रेस पर भी खासा ध्यान दिया।
कांस में भी ऐश्वर्या ने अपनी मां का हाथ नहीं छोड़ा। वहीं ऐश्वर्या की आराध्या को कभी अकेला नहीं छोड़ती। इस मां-बेटी की जोड़ी की दुनिया कायल हैं।कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन ने भी आराध्या की एक तस्वीर ट्वीट की थी। जिसमें वो अपनी मां की तरह पोज देती नजर आई थीं।
ट्वीट कर अभिषेक ने लिखा था, 'लाइक मदर लाइक डॉटर'। अभिषेक भी अपनी बेटी आराध्या को देखकर काफी प्राउड फील कर रहे होंगे। साथ ही समय समय पर ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरें सामने आती रहती है लेकिन इस तस्वीर की बात ही कुछ और है।