फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने पैपराजी पर बेडरूम वाली टिप्पणी के लिए दी सफाई, कहा- पहले भी कर चुके हैं हद पार

Sun, 05 Mar 2023 08:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे थे। अब इस पर अभिनेता ने अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में कपल मलाइका अरोड़ा की मां की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सैफ पैपराजी पर भड़के हुए थे। इसके बाद खबरें आईं कि उन्होंने इस बात से नाराज होकर अपने बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को निकाल दिया है। अब इस बात पर सैफ ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अब सैफ अली खान ने इन खबरों को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया। बीते गुरुवार को अपने अपार्टमेंट के अंदर दो बजे हुई घटना को संबोधित करते हुए सैफ ने कहा कि बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। यह उनकी गलती नहीं है और न ही कोई कानूनी कार्रवाई कर रहा है। हालांकि, तथ्य यह है कि उन्होंने गेट के माध्यम से निजी संपत्ति के अंदर प्रवेश किया। सुरक्षा गार्ड के सामने और पूरी तरह से हमारे स्थान पर आक्रमण किया और हम पर 20 कैमरे और लाइट लगा दीं, जैसे कि ऐसा करना उनका अधिकार है। यह गलत व्यवहार है।

Karan Johar: कभी अलविदा ना कहना में शाहरुख-रानी के बीच इंटीमेट सीन पर हुआ था आदि से झगड़ा, करण ने किया खुलासा

सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने बेडरूम वाली टिप्पणी के बारे में बात की, जो उन्होंने पैपराजी के लिए की थी। सैफ ने कहा कि हम हर वक्त पैपराजी का सहयोग करते हैं और समझते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी इसलिए की, क्योंकि पैपराजी पहले ही एक रेखा पार कर चुके थे। उन्हें तैमूर अली खान की एक्स्ट्रा करिकुलर क्लासेज या किसी क्लास के दौरान उनकी तस्वीरें क्लिक करने की जरूरत नहीं है। पैपराजी स्कूल के अंदर नहीं आ सकते। हम बस इतना ही कह रहे हैं। इसके अलावा बाकी शोर और बातें इसलिए हो रही हैं, क्योंकि कोई नहीं जानता कि सच्चाई क्या है।

Ranbir Kapoor: स्कूल के प्रिंसिपल से रणबीर की हुई थी जमकर पिटाई, एक्टर को पड़े थे जोरों के थप्पड़
विज्ञापन

सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मलाइका की मां की जन्मदिन पार्टी से लौटते समय जब दोनों घर की ओर जा रहे थे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए उन्हें पोज देने के लिए कहा, लेकिन कपल फोटो खिंचवाने के मूड में नहीं था। इस दौरान कपल घर की ओर आगे बढ़ते गए और पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करते गए। इस बीच एक पैपराजी ने अभिनेता को रुकने के लिए कहा तो सैफ भड़क गए। सैफ ने कहा कि ऐसा करिए, आप हमारे बेडरूम में आ जाइए।

Bollywood: रिलीज से पहले ही बैन हो गई थीं ये फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं मजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें