#metoo अभियान पर सैफ अली खान ने अपनी बात रखी है। एक इंटरव्यू में एक्टर सैफ अली ने कहा कि यह बेहद बुरा है कि कोई युवा लड़की आपसे काम मांगने आए और आप उसका शोषण करें। कोई भी महिलाओं को इस ढंग से ट्रीट नहीं कर सकता है।
सैफ ने यह भी कहा कि अगर कोई मेरी बेटी से कहे कि उसे मड आइलैंड में आकर मिले तो मैं उसके साथ जाऊंगा और उस आदमी को चेहरे पर एक पंच मार दूंगा। अगर वह मुझे बताती है कि इस लड़के ने मुझसे यह कहा है, तब वह कोर्ट में उस शख्स की खबर लेंगे। मुझे खेद है लेकिन यही मेरी प्रतिक्रिया है।
वह फिर से ये दोहराने की हिम्मत नहीं करेगा। हर लड़की को इस तरह की सुरक्षा मिलनी चाहिए। फिल्ममेकर साजिद खान भी आरोपों से घिरे हैं। उनके बारे में सैफ ने कहा. अब मैं उन्हें अपना सहयोगी बुलाना भी पसंद नहीं करता हूं। मैं इन लोगों को अपने सहयोगियों के रूप में भी नहीं सोचता हूं। बता दें कि इससे पहले सैफ ने भी कहा था कि उन्हें भी उनके करियर में कई दफा हैरेस किया गया है, हालांकि यह शारीरिक नहीं था।