फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने आमिर खान के साथ मनाई खुशी,'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला गाना रिलीज

Wed, 17 Oct 2018 08:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के पोस्ट और ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी- खासी प्रतिक्रिया मिली है। सिनेप्रेमियों को 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर इतना पसंद आया है कि यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्रेलर देखने के बाद आमिर और अमिताभ बच्चन के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच इन दोनों स्टार ने अपने फैंस को बेहद खास तोहफा दिया है। जी हां फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'वाशमल्ले' है। 'वाशमल्ले' शब्द बहुत से दर्शकों को परेशान कर सकता है, इसलिए हम आपको बता दें कि इसका मतलब दिल खोल कर नाचना और खुशी मनाना होता है। रिलीज होते ही 'वाशमल्ले' गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 26 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

बात करें 'वाशमल्ले' गाने के वीडियो की तो इसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों सुपरस्टार के डांस मूव उनके फैंस और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर सकते हैं। खबरों की मानें तो इस गाने को मशहूर डांसर प्रभूदेवा ने कोरियोग्राफ किया है। 'वाशमल्ले' को सुखविंदर सिंह और विशाल डडलानी ने अपनी दमदार आवाज में गाया है, जबिक अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें