साल 2014 में बनी जॉन फेवरू की हॉलीवुड फिल्म ‘शेफ’ का रीमेक का नया डायलॉग प्रोमो आउट हो गया है। सैफ अली खान इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। प्रोमो में सैफ अपने लिए एक जीवन साथी ढूंढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
पढ़ें- 'गोलमाल अगेन' का ट्रेलर रिलीज, खूब हंसाएंगे अजय, परिणीति और तब्बू
प्रोमो में दिखाया गया है कि सैफ ऐसे जीवनसाथी की तलाश में हैं जिससे पहले उन्हें प्यार हो और उन्हें उसे समझने के लिए थोड़ा वक्त मिल जाए। जिसके बाद उनका फ्रेंड उन्हें सोशल मीडिया पर पार्टनर खोजने की सलाह देता है।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सैफ तलाकशुदा हैं जो कि भारत में एक शेफ की नौकरी करते हैं। अपने बेटे के कहने पर सैफ कोचीन जाकर अपना रेस्तरां खोलने की सोचते हैं।
ये फिल्म बाप और बेटे के बीच खूबसूरत रिश्ते की कहानी है। इस फिल्म में सैफ के साथ साउथ की एक्ट्रेस पद्मप्रिया दिखाई देंगी। सैफ अली खान की ये फिल्म ‘शेफ’ 6 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।