फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तू है मेरा संडे' का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज फिर छुएगी दिल

Sat, 23 Sep 2017 04:22 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरुण सोबती की आने वाली फिल्म 'तू है मेरा संडे' का पहला गाना 'थोड़ी सी जगह दे दे' रिलीज कर दिया गया हैं।  इस फिल्म की कहानी पांच लोगों द्वारा अपने पसंदीदा खेल फुटबाल खेलने के लिए मुंबई में जगह की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। गाने में बड़े शहरों में खेलने के लिए जगह की कमी को दिखाया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

पढ़ें- 'शेफ' का नया डायलॉग प्रोमो, सैफ को है जीवनसाथी की तलाश

फिल्म खेल, रोमांस और कॉमेडी से लबरेज है। फिल्म के इस गाने को देखने के बाद बड़े शहरों में रहने वाले युवा जो इस समस्या को झेलते हैं खुद को इस गाने से आसानी से कनेक्ट कर पाएंगे।  
विज्ञापन




फिल्म में बरुण सोबती, शहाना गोस्वामी, मानवी गार्गू, रसिका दुग्गल, विशाल मल्होत्रा, अविनाश तिवारी, जय उपाध्याय, शिवकुमार सुब्रमण्यम और नकुल भल्ला प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें