फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan Stabbing Case: हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा हिस्सा भी बरामद, बांद्रा के तालाब के पास मिला

Thu, 23 Jan 2025 10:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Stabbing Case: एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस को घटना में इस्तेमाल चाकू का तीसरा टुकड़ा भी मिला है।
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चाकू से हुए जानलेवा हमले के मामले की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस को अब इस घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू का तीसरा हिस्सा मिला है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने रेलवे स्टेशन जाते समय चाकू का हैंडल झील के पास फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने चाकू का यह हैंडल बरामद किया है।

विज्ञापन

अब तक जुटाए कई सबूत
सैफ अली खान केस में पुलिस ने अब तक कई सबूत जुटाए हैं। मामले की जांच के दौरान आरोपी के फिंगरप्रिंट, आरोपी की टोपी, खून से सने कपड़े, एक मोबाइल फोन, ईयरफोन, चाकू के दो हिस्से जुटाए हैं। अब पुलिस को चाकू का तीसरा हिस्सा भी मिल गया है।

Saif Ali Khan: सैफ अली खान को ट्रोल करने वालों को पूजा भट्ट का करारा जवाब, 'अस्पताल से बाहर निकलने का साहस...'

हाथापाई के दौरान टूटा चाकू
बांद्रा पुलिस को चाकू का तीसरा हिस्सा 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग से लगभग 1.4 किलोमीटर दूर बांद्रा तालाब के पास स्वामी विवेकानंद रोड पर मिला। घटना के बाद आरोपी ने बांद्रा रेलवे स्टेशन जाते समय चाकू का हैंडल झील के पास फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार को यह टुकड़ा जब्त कर लिया। घटना में इस्तेमाल चाकू हाथापाई के दौरान टूट गया था। एक हिस्सा अभिनेता की रीढ़ की हड्डी में धंस गया, दूसरा हिस्सा उनके घर से पुलिस को मिला। तीसरा हिस्सा अब तक गायब था, जो कल बुधवार 22 जनवरी को मिला।

Saif Ali Khan: भोपाल में सैफ अली खान की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान? जानिए पाकिस्तान से क्या है संबंध
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में पता चली ये बात
सीसीटीवी फुटेज में पहले ही आरोपी को घटना को अंजाम देने के बाद 16 जनवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे बांद्रा स्टेशन की ओर जाते हुए देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जांच के तहत पुलिस क्राइम सीन को रिक्रिएट कर सकती है। सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सवेरे हमला हुआ। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनकी कई घंटे सर्जरी चली। करीब पांच दिन बाद सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिली और वे घर लौट चुके हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें