फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान को ट्रोल करने वालों को पूजा भट्ट का करारा जवाब, 'अस्पताल से बाहर निकलने का साहस...'

Thu, 23 Jan 2025 10:00 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सैफ अली खान अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने पैरों पर चलकर घर पहुंचे। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डिस्चार्ज होने के बाद खुद चलकर अपने घर आए। अभिनेता ने व्हील चेयर पर न आकर खुद चलकर आए। इसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस पर अब पूजा भट्ट ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। साथ ही उनके धैर्य की सराहना भी की है।
विज्ञापन

 

सैफ अली खान को किया ट्रोल
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने कहा कि सैफ अली खान को छुट्टी मिलने के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कमजोर स्थिति में मदद मांगने के लिए कितनी ताकत की जरूरत होती है और ठीक होने के लिए उनके दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की।

Chhaava: छावा के लिए विक्की कौशल ने बढ़ाया 25 किलो वजन, बोले- 'छह सात महीने तक घुड़सवारी करना भी सीखा'

सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिया साहस का परिचय
पूजा भट्ट ने कहा, "लेकिन क्या ये लोग यह नहीं भूलते कि उन्होंने अस्पताल में खुद चलकर जाने के लिए भी उनकी प्रशंसा की थी? एक व्यक्ति जो घायल, दर्दनाक स्थिति में खुद को अस्पताल में भर्ती कराता है, निश्चित रूप से उसके पास खुद अस्पताल से बाहर निकलने का साहस होता है। हमें साजिश रचने वालों का सहारा लेने के बजाय इसकी सराहना करनी चाहिए।"

Rashmika Mandanna: महारानी येसुबाई के रोल को लेकर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- छावा में महाराष्ट्रीयन...

विज्ञापन

व्हाइट शर्ट में दिखे सैफ अली खान
सैफ अली खान डिस्चार्ज के बाद सफेद शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आए। उनके हाथ में पट्टी बंधी थी। वहीं, गर्दन में भी चाकू के घाव पर पट्टी बंधी दिखी। अभिनेता के साथ उनकी वापसी के दौरान भारी सुरक्षा बल था और उनके घर के बाहर खड़े उनके प्रशंसकों और पैप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें