फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daya Nayak: कौन हैं दया नायक? सैफ अली खान हमले केस का मिला चार्ज, 80 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं

Thu, 16 Jan 2025 05:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता के घर पर उपस्थित लोगों में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी शामिल थे, जिन्होंने घटना के विवरण की जांच की। दया नायक मुंबई अंडरवर्ल्ड से निपटने में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
दया नायक, सैफ अली खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में चाकू घोंपने की घटना में घायल हुए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि अभिनेता की हालत स्थिर है। इस बीच, पुलिस ने हमले के लिए जिम्मेदार संदिग्धों का पता लगाने के लिए दस टीमें बनाई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बांद्रा में सैफ अली खान के घर का निरीक्षण भी किया है। इस टीम में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी नजर आए हैं।
विज्ञापन


एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के हाथ में आया केस
अभिनेता के घर पर उपस्थित लोगों में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी शामिल थे, जिन्होंने घटना के विवरण की जांच की। दया नायक मुंबई अंडरवर्ल्ड से निपटने में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। कथित तौर पर दया ने अपने करियर में करीब 80 एनकाउंटर किए हैं। यही नहीं, दया नायक पर आय से अधिक संपत्ति रखने का भी आरोप लगा था। बता दें कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता इनकी जिंदगी से इस कदर प्रभावित हुए थे कि इसपर कुछ फिल्में भी बनी हैं।

Anurag Kashyap: मुंबई छोड़ने वाले बयान पर क्या अनुराग कश्यप ने लिया यू-टर्न? बोले-कर्म भूमि तो यही है

कौन हैं दया नायक?
कर्नाटक के उडुपी में जन्मे दया नायक, बड्डा और राधा नायक के सबसे छोटे बेटे हैं। अपने गांव के कन्नड़-माध्यम स्कूल से सातवीं कक्षा पूरी करने के बाद दया नायक नौकरी की तलाश में 1979 में मुंबई आ गए। दया की पहली नौकरी एक होटल में थी। उन्होंने जिस होटल में काम किया था, उसके बरामदे में रहकर पढ़ाई की। फिर मुंबई के गोरेगांव में एक नगरपालिका स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

 

Celebs Who Were Targeted: हाईप्रोफाइल शख्सियतें, हमले और बांद्रा; सलमान से सैफ तक क्या है तीनों के बीच कनेक्शन

ऐसे हासिल की पुलिस की नौकरी
इसके बाद उन्होंने अंधेरी के सीईएस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की। पुलिस अधिकारी बनने की उनकी इच्छा कॉलेज के बाद जागृत हुई, जब अपनी नौकरी के दौरान उनकी मुलाकात नारकोटिक्स विभाग के कुछ पुलिस अधिकारियों से हुई। आखिरकार 1995 में पुलिस अकादमी से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्हें जुहू पुलिस स्टेशन में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया। यह वह समय था जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड अपने चरम पर था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें