फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan Stab: मुंबई पुलिस ने सैफ पर हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का दूसरा हिस्सा किया बरामद, पूरी डिटेल

Sun, 19 Jan 2025 09:48 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद मुंबई पुलिस लगातार इसकी जांच कर रही हैं। कथित तौर पर अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर से चाकू से हुए जानलेवा हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू का दूसरा टुकड़ा बरामद कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले की घटना की जांच हर दिन नए घटनाक्रम के साथ आगे बढ़ रही है। हाल ही में, बांद्रा पुलिस ने अभिनेता पर हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू का दूसरा हिस्सा खोजा है। जानिए कहां मिला चाकू।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कहां मिला चाकू
सैफ अली खान पर हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू का दूसरा हिस्सा मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चाकू का दूसरा हिस्सा सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा स्थित घर में बच्चों के कमरे में मिला। बहरहाल, बरामद चाकू के टुकड़े को फोरेंसिक जांच और फिंगरप्रिंट जांच के लिए भेज दिया गया है।
 

आरोपी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने चाकू मारने की घटना के मुख्य संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी रविवार, 19 जनवरी, 2025 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुई। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह 30 साल का है और उसका कनेक्शन बांग्लादेश से हो सकता है। आगे पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके कस्टडी की मांग की जाएगी।

सैफ अली खान की सर्जरी
मुंबई के लीलावती अस्पताल में सर्जरी के दौरान सैफ अली खान के शरीर से ब्लेड का पहला टुकड़ा निकाला गया था। ब्लेड का टुकड़ा सैफ की पीठ में फंसा हुआ था और ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उसे बाहर निकाला था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी के पास लगा चाकू खतरनाक रूप से करीब था और अगर यह 2 मिमी भी गहरा होता, तो उनकी हालत और खराब हो सकती थी।
विज्ञापन

ऑटो रिक्शावाले ने बचाई सैफ की जान
पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा को भी खोज निकाला, जिसने हमले के बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। उसका बयान बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस लगातार सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले पर कड़ी कार्यवाही कर रही है।
Saif Ali Khan Stabbing: सैफ अली खान की चाकू घोंपने की घटना पर जैकी श्रॉफ को आया गुस्सा, पैपराजी पर चिल्ला उठे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें