सारा अली खान, अमृता सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सारा अली खान अपनी मां अमृता के बेहद करीब हैं। वो पिता सैफ से ज्यादा मां अमृता के साथ रहीं हैं और यही वजह है कि वो अपनी मां से ज्यादा लगाव रखती हैं। हालांकि सारा अपने माता पिता दोनों के साथ बराबर का संबंध बनाकर रखती हैं। अक्सर उन्हें सैफ के घर आते जाते देखा गया है वहीं करीना के साथ भी उनका अच्छा रिश्ता है। वो अपने तीनों भाईयों से भी एक बराबर प्यार करती हैं। ये बात उनकी तस्वीरों में साफ झलक जाती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में वरुण धवन उनके हीरो बने थे। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। वहीं सारा बहुत जल्द फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।