फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan: सैफ की बहन सबा ने करीना कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, बहन करिश्मा और मलाइका ने भी किया विश

Sun, 21 Sep 2025 11:49 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saba Pataudi: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपनी खास विश से और भी शानदार बना दिया है।
विज्ञापन
सबा-करीना कपूर खान-करिश्मा कपूर और अमृता - फोटो : इंस्टाग्राम@sabapataudi, therealkarismakapoor, malaikaaroraofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान की बेगम और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का आज 45वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सैफ की बहन सबा पटौदी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी भाभी जान के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही बेबो को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

सबा ने दी करीना को जन्मदिन की बधाई
सबा पटौदी ने आज इंस्टाग्राम पर करीना और पूरे परिवार के साथ कई शानदार तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ सबा ने कैप्शन में लिखा, 'बेबो, तुम्हारे साथ बिताए हर पल के लिए... हमारी खास सेल्फी, मेरे द्वारा खींची गई तस्वीरें, भाई या मां के साथ तुम औक बच्चे। पारिवारिक मौकों, ईद, दिवाली, जन्मदिन और बहुत कुछ के लिए... तुम सब कुछ पूरा करती हो! चमकती रहो। तुम्हें चमकदार साड़ी की जरूरत नहीं, तुम खुद ही चमक हो! तुम पर बहुत गर्व है! तुम बहुत कमाल हो! जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। जल्द मिलते हैं। बहुत सारा प्यार।'

सैफ और करीना की शादी
एक-दूसरे को करीब पांच साल तक डेट करने के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म 'टशन' के सेट से शुरू हुई थी। उनकी शादी एक साधारण कोर्ट मैरिज थी। सैफ और करीना के दो बेटे हैं तैमूर अली खान (2016 में जन्म) और जेह अली खान (2021 में जन्म)।

यह भी पढ़ें: Gulshan Grover: 'बैड मैन' के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर ने 'गुड मैन' के भी रोल निभाए, जानिए फिल्मों के नाम

करीना कपूर खान का वर्कफ्रंट
करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म को मेघना गुलजार निर्देशित करेंगी। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी इस नई फिल्म की घोषणा की है और साथ ही बताया कि वह मेघना गुलजार के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 

यह भी पढ़ें: Mohanlal: 'मलयालम सिनेमा के लिए गौरवशाली क्षण, मोहनलाल को दादा साहब सम्मान पर शोभना ने दी बधाई; लिखा नोट

करिश्मा कपूर का पोस्ट
करीना कपूर खान के जन्मदिन पर उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सबसे अच्छी बहन, सबसे अच्छी दोस्त और उससे भी आगे। मेरी सबसे प्यारी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा का पोस्ट
करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान ने भी बेबो को जन्मदिन की खास बधाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका के साथ अमृता और करीना किसी पार्टी में धमाल मचाती नजर आ रही हैं। इस इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ मलाइका ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे माई डार्लिंग @kareenakapoorkhan बहुत सारा प्यार।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें