फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarachand Barjatya: राजश्री प्रोडक्शन के जनक, बनाई पारिवारिक फिल्में; नए कलाकारों को बना दिया चमकता सितारा

Sun, 21 Sep 2025 07:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राजश्री प्रोडक्शन आज भी फैमिली फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। सूरज बड़जात्या इस प्राेडक्शन की कमान संभाल रहे हैं। आज उनके दादा और राजश्री प्रोडक्शन के संस्थापक ताराचंद बड़जात्या की पुण्यतिथि (21 सितंबर 1992) है। जानिए, ताराचंद बड़जात्या के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। 
विज्ञापन
ताराचंद बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

60 से लेकर 80 के दशक में राजश्री प्रोडक्शन ने भारतीय परंपरा, पारिवारिक मूल्यों वाली फिल्में बनाई। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चलीं। लेकिन इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत आसानी से नहीं हुई। इसके पीछे ताराचंद बड़जात्या की कड़ी मेहनत छिपी है। ताराचंद बड़जात्या ने राजश्री प्रोडक्शन तले कौन सी चर्चित फिल्में बनाईं? किन नए कलाकारों को मौका देकर हिंदी सिनेमा जगत का चर्चित सितारा बना दिया? विस्तार से जानिए। 

थिएटर में बिना वेतन के किया काम 

विज्ञापन

राजस्थान के मारवाड़ी परिवार में जन्मे (1914) ताराचंद बड़जात्या ने कलकत्ता से अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 1933 में ताराचंद ने मोतीमहल थिएटर ज्वाइन किया। यहां बिना वेतन के काम किया। आगे चलकर इसी थिएटर के मालिक ने ताराचंद बड़जात्या की मदद राजश्री प्रोडक्शन खोलने में की। प्रोडक्शन हाउस के लिए फाइनेंशियल मदद की। इस तरह 1947 को राजश्री पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना हुई। 

राजश्री ने बनाई कम लागत में बेहतरीन फिल्में 
ताराचंद बड़जात्या ने अपने प्रोडक्शन हाउस तले कम लागत में ऐसी फिल्में बनाईं, जिसमें भारत के परिवार, रिश्ते-नाते और प्यार की कहानियां शामिल थीं। अपनी फिल्मों में वह नए एक्टर्स, सिंगर को माैका देते थे। जितनी भी फिल्में राजश्री प्रोडक्शन तले तब बनीं, लगभग सभी हिट रहीं। इस लिस्ट में ‘दोस्ती’, ‘जीवन मृत्यु’, ‘उपहार’, ‘पिया का घर’, ‘सौदागर’, ‘गीत गाता चल’, ‘तपस्या’, ‘चित्तचोर’, ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’, ‘अंखियों के झरोखों से’, ‘सावन को आने दो’, ‘तराना’, ‘नदिया के पार’ और ‘सारांश’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'नदिया के पार' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नए सिंगर और एक्टर को बनाया चमकता सितारा
ताराचंद बड़जात्या हमेशा ही अपनी फिल्मों में नए संगीतकारों, कलाकारों को मौका देते थे। उन्होंने कई नए लोगों को ब्रेक दिया। इस लिस्ट में अनुपम खेर, राखी, जया भादुड़ी, अरुण गोविल, माधुरी दीक्षित, रवींद्र जैन, बप्पी लाहिड़ी, येसुदास, सुरेश वाडेकर, कविता कृष्णमूर्ति, अनुराधा पाैडवाला, उदित नारायण और अलका याज्ञनिक जैसे कलाकार शामिल हैं।  

हमेशा बनाईं फैमिली फिल्में 
जब ताराचंद बड़जात्या ने राजश्री प्रोडक्शन बनाया था तभी यह नियम बना लिया था कि वह ऐसी फिल्में बनाएंगे, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके। वह अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय समाज की अच्छी बातों काे सामने लाते थे। आज भी इसी बात को राजश्री प्रोडक्शन हाउस अमल में ला रहा है। अब ताराचंद बड़जात्या के पोते सूरज बड़जात्या इस प्रोडक्शन हाउस तले फिल्में बना रहे हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें