फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान का हाल जानने अस्पताल पहुंची मां शर्मिला टैगोर, चेहरे पर दिखी चिंता

Fri, 17 Jan 2025 11:44 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान का हाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंची हैं। शर्मिला टैगोर के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है।
विज्ञापन
शर्मिला टैगोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान का हाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंची हैं। शर्मिला टैगोर के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है। सैफ अली खान की मां उन पर हुए हमले के 24 घंटे बाद अपने बेटे को देखने पहुंची हैं।
विज्ञापन


 

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : ANI
सैफ पर हुआ चाकू से हमला
सैफ अली खान पर उनके ही घर में घुसकर एक अज्ञात शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में सैफ अली खान बुरी तरह जख्मी हो गए थे। सैफ को उनके बेटे इब्राहिम अली खान तुरंत अस्पताल लेकर गए। इसके बाद इस हमले की जांच के लिए 20 टीमों का गठन किया गया है।

सैफ अली खान - फोटो : ANI
सैफ अली खान पर किए 6 वार
उनके शरीर से छह जगह चाकू से वार किया गया था, जिनमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी पर भी था। अभिनेता, उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनके बेटे बांद्रा पश्चिम में एक 12 मंजिला इमारत में रहते हैं, जहां कई बॉलीवुड अभिनेता रहते हैं। उनका निवास चार मंजिलों में फैला हुआ है।
 

Saif Ali Khan: सैफ के घर में कैसे घुसा चोर, किसने की मदद और क्या था मकसद? अब तक नहीं मिले इन सवालों के जवाब

 

अभिनेता की पीठ से निकाले गए हिस्से को निकाला
इस हाई-प्रोफाइल इमारत में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों की प्रतिक्रिया और कैसे चोर बिना पकड़े गए अभिनेता के घर में घुसने में कामयाब हो गया, इस बारे में गंभीर प्रश्न हैं। पुलिस ने सैफ अली खान की पीठ से निकाले गए हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया है। ब्लेड का एक हिस्सा अभी भी बरामद होना बाकी है।
 

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले से लेकर जांच के लिए टीमें गठित होने तक, जानें मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

 

विज्ञापन

सारा अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान को देखने पहुंचे थे ये सितारे
सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद सैफ अली खान की हालत देखने उनके बेटे इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, करीना कपूर खान, सिद्धार्थ आनंद   भी सैफ की हालत देखने पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें