फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Prediction Day 1: कंगना की 'इमरजेंसी' करेगी कमाल? राजनीतिक दांव पेंच के बीच कैसी होगी फिल्म की कमाई

Fri, 17 Jan 2025 10:51 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखें तो फिल्म की कमाई शानदार हो सकती है। आइए आपको बताते हैं पहले दिन कितना कमा सकती है कंगना की ये फिल्म।
विज्ञापन
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा मूवी 'इमरजेंसी' काफी लंबे इंतजार के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को राजनीतिक दांव पेंच के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिल सकती है। फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर कुछ अनुमान लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
25 करोड़ में बनी फिल्म इमरजेंसी
450 करोड़ रुपये में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' आज वास्तविक 'इमरजेंसी' के 50 साल होने के बाद रिलीज हो रही है। फिल्म काफी समय से रिलीज हो रही है। सिल्वर स्क्रीन पर आज रिलीज हुई फिल्म के एडवांस बुकिंग के आधार पर ओपनिंग का अनुमान लगाया जा रहा है।

इंदिरा गांधी-कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इतना कमा सकती है कंगना की फिल्म
कंगना रनौत की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है। इस फिल्म के पहले दिन 3-4 करोड़ रुपये कमाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर वाकई फिल्म ने इतने करोड़ का कलेक्शन कर लिया तो ये फिल्म कंगना को फायदा दिलवा सकती है। इससे पहले कंगना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई कर पाई हैं।

इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा है पिछली पांच फिल्मों का रिकॉर्ड
साल 2023 में आई कंगना की फिल्म 'तेजस' 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था। इसके अलावा 'धाकड़' फिल्म ने 55 लाख की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। साल 2021 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' ने 32 लाख की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। साल 2020 में आई फिल्म पंगा ने 2.70 करोड़ की कमाई की थी। 'चंद्रमुखी 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म ने भारत में 46.1 करोड़ की कमाई की है। 
 

Saif Ali Khan: सैफ के घर में कैसे घुसा चोर, किसने की मदद और क्या था मकसद? अब तक नहीं मिले इन सवालों के जवाब

विज्ञापन

इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में दिखेंगे ये सितारे
इस फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने किया है। कंगना खुद इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में दिखने वाले हैं। अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे को जेपी नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में देखा जाएगा। सतीश कौशिक को जगजीवन राम के किरदार में देखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें