सैफ के लाखों में पहुंचे फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर आने के बाद से सैफ के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके 2.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। खास बात यह है कि सैफ फिलहाल सिर्फ पांच लोगों को फॉलो कर रहे हैं। इनमें उनके बेटे इब्राहिम, पत्नी करीना कपूर खान, बहन सोहा अली खान, बेटी सारा अली खान और करिश्मा कपूर शामिल हैं।
देखें सैफ की पोस्ट-
हाल ही में इन फिल्मों में नजर आए सैफ
काम की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हैवान’ और क्राइम थ्रिलर ‘कर्तव्य’ में नजर आए। उनकी आने वाली फिल्मों में पीरियड ड्रामा ‘हम हिंदुस्तानी’ शामिल है।
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा शो: सैफ के इतनी बार प्रपोज करने के बाद मानी थीं करीना, एक्ट्रेस ने किए मजेदार खुलासे; देखें वीडियो