सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : फाइल फोटो
अभिनेत्री ने शादी में शर्मिला टैगोर का पहना लहंगा
करीना कपूर के वेडिंग लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने वही लहंगा पहना था, जो उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। इसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रिसेप्शन में करीना ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जो मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस दौरान सैफ अली खान ने ब्लैक कलर कि शेरवानी पहनी थी। अभिनेता इस लुक में बिल्कुल नवाब लग रहे थे।
सैफ अली खान और करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर का वर्कफ्रंट
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री निर्देशक हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्ड्स' में नजर आएंगी, जो उनका पहला प्रोडक्शन वेंचर है। इसके अलावा करीना रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' और तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ के साथ 'द क्रू' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, सैफ 15 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'गो गोवा गॉन 2' में दिखेंगे। साउथ की फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगे, जो 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।