फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Race 4: 'रेस 4' में दमदार वापसी को तैयार सैफ अली खान! जानिए कब से शूटिंग करने की है निर्माताओं की तैयारी

Tue, 20 Aug 2024 12:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रेस फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की चौथी किस्त में सैफ अली खान की फिर से वापसी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगले साल की पहली तिमाही में शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'रेस' फ्रेंचाइजी से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके सैफ अली खान फिल्म चौथी किस्त के वापसी करते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ और निर्माता रमेश तौरानी पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर एक दूसरे के संपर्क में थे। कहा जा रहा है कि काफी चर्चा के बाद आखिरकार दोनों इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के अगले भाग के लिए सहमत हो गए हैं। 
विज्ञापन

Angry Young Men Review: किसी दुश्मन के बेटे को मोहब्बत की नजर से देखा? अगर नहीं, तो फिर ये रिव्यू मत पढ़िए

सैफ करेंगे रेस 4 में दमदार वापसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की तीसरी किस्त का दर्शकों पर कुछ खास प्रभाव न पड़ने की वजह से अब इस फ्रेंचाइज को रीबूट किया जा रहा है, जिससे प्रशंसकों को नए सिरे से फिल्म देखने के लिए उत्साहित किया जा सके। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी रेस, और रेस 2 को  हैरान कर देने वाले सीन, शानदार संगीत और कहानी में अप्रत्याशित मोड़ की वजह से खूब सराहा जाता है। 
विज्ञापन


फिल्म की पटकथा पर चल रहा काम
हालांकि, तीसरे भाग के दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने के कारण अब इस फ्रेंचाइजी को पुनर्जीवित पुरजोर कोशिश चल रही है। कई समाचार वेबसाइट में छपी खबरों के अनुसार रेस 4 की अभी स्क्रिप्टिंग चल रही है। रिपोर्ट की दावों की मानें तो फिल्म की टीम स्क्रीनप्ले को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि यह प्रशंसकों अपेक्षाओं खरी उतर सके। बताया जा रहा है कि रेस 4 का नाम 'रेस रीबूट' रखा जा सकता है ताकि सीरीज को एक बार फिर से नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया जा सके।

अगले साल से शुरू हो सकती है शूटिंग
सैफ अली खान के अलावा, फिल्म में कई बड़े कलाकारों के नजर आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में मेकर्स फिल्म के सितारों को कास्ट करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का निर्माण 2025 की पहली तिमाही में शुरू करने का लक्ष्य निर्माताओं की ओर से बनाया गया है। 
Bollywood Hit Sequel: इन फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर काट चुके हैं गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें