फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ करेंगे साजिद खान की फिल्म

Tue, 16 Apr 2013 03:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सैफ अली खान ने निर्देशक साजिद खान की अगली फिल्म में काम करने से सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया है, क्योंकि साजिद की हालिया निर्देशित फिल्म 'हिम्मतवाला' बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।
विज्ञापन


मगर अब खुद सैफ ने कहा है कि वे निश्चित रूप से साजिद की अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं। जी हां, सैफ ने खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताते हुए कहा है कि वह साजिद की फिल्म में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जुलाई में शुरू होने वाली इस फिल्म को लेकर वह काफी रोमांचित हैं। वह इसकी शूटिंग शुरू होने का वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें साजिद पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर निर्देशक की जिंदगी में सफलता और असफलता आती रहती हैं। इसका यह मतलब नहीं कि हम हर निर्देशक के साथ काम करना छोड़ दें।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने साजिद की फिल्म साइन की थी तभी उन्होंने मान लिया था कि फिल्म अच्छी होगी। तो फिर फिल्म से दूरी बनाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने साफ कहा है कि वे इस फिल्म में पूरी मेहनत से काम करेंगे और फिल्म को सफल बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें