फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों के अंतर में रिलीज होंगी शक्ति की बेटी-बेटे की फिल्में

Tue, 16 Apr 2013 03:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दशकों तक फिल्मी पर्दे पर खलनायक का किरदार निभाने वाले बिलेन शक्ति कपूर की बेटी के साथ उनका बेटा भी फिल्मों के लिए सक्रिय हो गया है। एक ही सप्ताह के अंदर उनकी बेटी और बेटे की फिल्में रिलीज होंगी।
विज्ञापन


महेश भट्ट के बैनर की फिल्म आशिकी 2 में शक्ति की बेटी श्रृद्घा कपूर नजर आने वाली हैं। श्रृद्घा इसके पहले लव का द इंड फिल्म में दिख चुकी हैं। यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होगी।

इस फिल्म के रिलीज होने के सिर्फ चार दिन बाद शक्ति कपूर के बेटे सिद्वार्थ की फिल्म रिलीज होगी। संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म शूट आउट इन लोखंडवाला में सिद्वार्थ एक शूटर की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म एक मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन


शक्ति कपूर अपने बच्चों की इस उपलब्धि से उत्साहित हैं। उन्होंने 'आशिकी 2' में अपनी बेटी को जगह देने के लिए फिल्म निर्माता महेश भट्ट और निर्देशक मोहित सूरी को शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन


शक्ति कपूर ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "महेश भट्ट को शुक्रिया। मेरी बेटी को 'आशिकी 2' में लेने के लिए सबसे पहले मोहित सूरी को शुक्रिया।"

'आशिकी 2' को 26 अप्रैल को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें श्रद्धा के साथ आदित्य राय होंगे।

शक्ति ने नई फिल्म के संगीत की भी खूब तारीफ की। फिल्म के संगीतकार मिथुन, जीत गांगुली और अंकित तिवारी हैं।

शक्ति ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को फिल्मों में काम दिलाने के लिए किसी भी निर्माता का दरवाजा नहीं खटखटाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें