सबा ने साझा की तस्वीरें
सबा की ओर से साझा की गई तस्वीरों में इब्राहिम की सादगी और परिवार के साथ उनकी गहरी नजदीकी साफ झलकती है। एक तस्वीर में इब्राहिम अपने पिता सैफ के साथ सोफे पर बैठे हैं। सैफ जहां गहरी सोच में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं, इब्राहिम अपने फोन में व्यस्त हैं। दूसरी तस्वीर में इब्राहिम अपनी दादी और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ पटौदी पैलेस के पूलसाइड पर बैठे हैं। तीसरी तस्वीर में इब्राहिम, शर्मिला, सारा और करीना कपूर खान पारंपरिक परिधानों में एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सबा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, “पल, यादें और अचानक कैद की गईं तस्वीरें... जिंदगी, परिवार, प्यार।”
Retro Trailer: 'रेट्रो' का ट्रेलर जारी, 80 के दशक के लुक में छाए सूर्या, दुश्मन से दो-दो हाथ करते दिखे अभिनेता
'नादानियां' ने किया फैंस को निराश
इब्राहिम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'नादानियां' से की है। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर भी नजर आई थीं। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। साथ ही, फिल्म में खराब एक्टिंग के लिए खुशी और इब्राहिम को भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। अब फैंस को उनकी दूसरी फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
शर्मिला टैगोर की शानदार वापसी
इस बीच पटौदी परिवार की एक और खबर ने इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं। दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने लगभग दो दशक बाद बंगाली सिनेमा में 'पुरातन' के साथ शानदार वापसी की है। उनकी बेटी सोहा अली खान ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “अम्मा की पुरातन में शानदार वापसी का जश्न मना रही हूं। किसी ने मुझसे कहा था- हमारे लिए शर्मिला टैगोर सिर्फ एक इंसान नहीं, एक भावना हैं।”