फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने पर बॉलीवुड: 'अंडरवर्ल्ड एक बार फिर..', अभिनेताओं को मिल रही धमकियों पर भड़कीं नीलम गोरे, दिया बड़ा बयान

Thu, 19 Nov 2026 05:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली।
  • अब इस मामले में शिवसेना की एमएलसी नीलम गोरे का बयान सामने आया है। 
  • जानिए उन्होंने क्या कहा और क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
अभिनेताओं को मिल रही धमकियों पर भड़कीं नीलम गोरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीलम गोरे ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड की दोबारा बढ़ती गतिविधियों और धमकियों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को हाल ही में मिली धमकियों पर कड़ा बयान दिया।
विज्ञापन


सरकार जल्द करेगी कार्रवाई 
मीडिया से बातचीत के दौरान नीलम गोरे ने कहा, 'हर कुछ हफ्तों में कुछ लोग बॉलीवुड कलाकारों को धमकी देते हैं और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं। वे फिल्मी सितारों को डराना चाहते हैं। लेकिन जब बालासाहेब ठाकरे हमारे बीच थे, तब लोगों की ऐसी धमकी देने की हिम्मत नहीं होती थी। अब मुझे लगता है कि अंडरवर्ल्ड एक बार फिर मुंबई में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।'

नीलम गोरे ने आगे कहा, 'लेकिन महाराष्ट्र पुलिस सक्षम है। शिवसेना भी सक्षम है। जब भी कोई हमला होता है, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वहां पहुंचते हैं। इसलिए जो लोग इस तरह की धमकियां दे रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहती हूं कि आज तकनीक बहुत आगे बढ़ चुकी है। उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान को मिली धमकी
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सैफ अली खान को धमकी देने के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सैफ अली खान के फोन पर एक वॉयस मैसेज आया था। इसमें कहा गया कि उनका भी वही हाल होगा, जो बाबा सिद्दीकी का हुआ था। पुलिस अब इस मैसेज की जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति जीशान अख्तर बनकर फिल्मी सितारों और पुलिस को परेशान तो नहीं कर रहा है। फिलहाल सैफ अली खान की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। 

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान को धमकी: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वॉन्टेड का नाम आया सामने, डिजिटल सबूतों की जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें