एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' का लंबे समय से उनके फैंस को इंतजार था, अब वो इंतजार खत्म हो चुका है। सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की अपकमिंग फिल्म 'केदारनाथ' का पोस्टर लांच हो चुका है। पोस्टर में दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे है। इस पोस्टर में सुशांत अपनी पीठ पर सारा अली खान को लादे हुए पहाड़ों की तरफ लेकर जा रहे हैं।
वहीं सारा का पारंपरिक लुक सबको अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। साथ ही सारा के नाक का नथ भी बहुत जंच रहा है। इस पोस्टर की खास बात यह है कि इसे देखते ही शाहरूख खान और काजोल की फिल्म 'डीडीएलजे' की याद आती है। दरअसल शाहरूख और काजोल की फिल्म का पोस्टर भी कुछ ऐसा ही था।
इस फिल्म के पोस्टर को सबसे पहले डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद लोगों ने इस पोस्टर पर कमेंट करने शुरू कर दिए। बता दें इस फिल्म की लव स्टोरी बाकी सब फिल्मों से बहुत अलग है। इसमें हिंदु और मुस्लिम की लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म की कहानी को साल 2013 में उतराखंड में आई आपदा से जोड़ा गया है।
दरअसल कुछ दिनों पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ बाद में रिलीज होगी। इससे पहले सारा की फिल्म 'सिंबा' पर्दे पर नजर आएगी। सिंबा में इनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे, लेकिन अब पोस्टर रिलीज होने के बाद वाक्या बदल गया है। अब फिल्म केदारनाथ पहले रिलीज होगी और सिंबा बाद में।
स्टार किड में सबसे ज्यादा मिस बकबक के नाम से सारा अली खान को जाना जाता हैं। सारा का स्वभाव बहुत की शांत है लेकिन इनकी एक आदत है। सारा बोलती ज्यादा हैं जिसे उनके को स्टार और दोस्त मिस बक बक भी बुलाते है। फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज होगी।