बोलीं- मैं भी अपनी सिक्योरिटी से बात करती हूं
करिश्मा तन्ना रोजाना की तरह आज भी जिम गईं। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया। अभिनेत्री से पैप्स ने सैफ के साथ घटी घटना का जिक्र किया। इस पर करिश्मा तन्ना ने कहा, 'हां, मुझे पता है। बहुत बुरा लग रहा है। यह सभी के लिए वेकअप कॉल है। यह सच में बहुत खराब बात है। दुख हो रहा है। मैं भी अपनी सिक्योरिटी से बात करती हूं। मेरी कामना है कि सैफ अली खान जल्दी स्वस्थ हों'। यह वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है।
अन्य सितारों ने भी जताया दुख
करिश्मा तन्ना के अलावा कई और सितारों ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर की है। अभिनेता चिरंजीवी ने सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सैफ अली खान पर एक घुसपैठिये द्वारा किए गए हमले की खबर से बेहद व्यथित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।' इसके अलावा रवि किशन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह दुखद है। वह मेरे दोस्त और साथी कलाकार हैं। मुंबई पुलिस जांच कर रही है और चोर पकड़ा जाएगा। मैं उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।'
Saif Ali Khan: 54 की उम्र में भी फिट हैं सैफ अली खान, कार्डियो और योग के साथ ऐसा है डाइट चार्ट