सई का पोस्ट
फिल्म 'दबंग 3' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने इंस्टाग्राम पर मंदिर से अपनी कई शानदार तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। यह सभी तस्वीरें और वीडियोज श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के हैं। उन्होंने इस खास पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'बहुत अच्छा दिन।'
सई का करियर
सई मांजरेकर भारतीय अभिनेत्री हैं, जो तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। अभिनेता महेश मांजरेकर और मेधा मांजरेकर की बेटी ने दबंग 3 से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की। मांजरेकर तब से तेलुगु फिल्मों घनी, मेजर और स्कंद में अभिनय कर चुकी हैं। आखिरी बार सई बॉलीवुड फिल्म 'औरों में कहां दम था' में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: Esha Deol: बेटी मिराया के जन्मदिन पर माथे को चूमती नजर आईं ईशा देओल, शेयर कीं तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट