ईशा देओल का पोस्ट
ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मिराया के छठे जन्मदिन पर खास कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में उन्होंने मिराया का चेहरा नहीं दिखाया। इन तस्वीरों में ईशा बेटी मिराया को किस करती नजर आ रही हैं और पीछे कई हार्ट गुब्बारों के साथ 6 का गुब्बारा भी लगा दिखाई दे रहा है। इसी के साथ एक प्रिंसेस गुब्बारा भी दिख रहा है, जिस पर लिखा है - 'हैप्पी बर्थ डे मिराया' पूरी थीम पर्पल रंग की नजर आ रही है। इन खास तस्वीरों के साथ ईशा ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी बच्ची मिराया। मैं तुमसे बहुत बहुत प्यार करती हूं।'