साल 2021 में आई इस फिल्म की कहानी वासू नाम के एक फिल्ममेकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी फिल्म में अपने बीती हुईं यादों को पर्दे दिखाता है। वासू की फिल्म रीलीज हो जाने के बाद सफल फिल्ममेकर बन जाता है, लेकिन बाद में उनके ऊपर इस फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगता है। इसके बाद फिल्म में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।
ऑस्कर में तीन कैटेगरी के लिए नामांकित होने के लिए श्याम सिंघा रॉय को काफी सकारात्मक रिव्यू में मिल रहे हैं। फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू के चलते अब इसे बड़े पर्दे के बाद नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया गया है। वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें साई पल्लवी और क्रिथी शेट्टी, मैडोना सेबेस्टियन के अलावा राहुल रविंद्रन जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं। राहुल हेल्मड द्वारा निर्देशित इस फिल्म का वेंकट बयानापल्ली ने निहारिका एंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्माण किया है।