फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी का 'फेवरेट स्टार' जान भड़के शाहिद, रिसेप्शन पर नहीं बुलाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर की नई नवेली बीवी शाहिद की बजाय किसी और फिल्म स्टार की बड़ी फैन है। ये जानकर शाहिद ने अच्छे रिलेशन होने के बावजूद इस सुपरस्टार को अपने रिसेप्शन पर नहीं बुलाया। एक पति होने के नाते शायद शाहिद ने सही किया लेकिन एक स्टार होने के नाते ये कदम शाहिद को भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन


अब तक शाहिद सोचते थे कि उनकी बीवी मीरा राजपूत उनकी एक्टिंग से प्रभावित हैं। लेकिन ये जानकर उन्हें धक्का लगा कि मीरा किसी और की फिल्में देखती हैं। ये एक्टर बॉलीवुड से ही ताल्लुक रखता है। अगली स्लाइड में है उस सुपर सितारे का नाम।
विज्ञापन

सलमान खान है मीरा की पसंद

तो आपको बता दें कि मीरा राजपूत की पसंद शाहिद नहीं बल्कि सलमान खान है। मीरा सलमान की बहुत बड़ी फैन है। उनकी किसी भी फिल्म को मिस नहीं करती है। उनकी दबंग तो उन्होंने कई बार देखी है।

ऐसा माना जा रहा है कि मीरा सलमान की फैन है और वो चाहती थी कि सलमान खान को उनके रिसेप्शन पर आमंत्रित किया जाए। शाहिद-मीरा के रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों के आने की चर्चा हो रही है। लेकिन मीरा की पसंद जानकर शाहिद ने सलमान को न्यौता नहीं दिया। इस तरह का जानकारी सूत्र दे रहे हैं। क्या पता शाहिद का दिल पिघल जाए और वो अपनी नई नवेली बीवी की ख्वाहिश पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें