फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आत्मविश्वास का क्या करेंगे शाहिद?

Wed, 25 Dec 2013 08:59 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर को इन दिनों आत्मविश्वास से भरे हैं। आखिर इसकी वजह क्या है?
विज्ञापन


शाहिद कपूर खुद को यकायक मिली सफलता से बहुत खुश हैं। उन्हें कतई उम्मीद नहीं थी कि आर...राजकुमार इतना अच्छा बिजनेस कर लेगी। खास बात यह है कि शाहिद पर फिल्माए गए गाने इधर काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

तू मेरे अलग बगल है..., गंदी बात..., साड़ी के फॉल सा..., गई मेरी मत मारी... जैसे उनके गानों की गली गली में धूम मची हुई है। यहां तक कि कई अवार्ड समारोहों में उन्हें परफॉर्म करने के लिए अभी से आमंत्रित किया जाने लगा है।
विज्ञापन


उनके गाने तो हिट हैं ही, उनकी डांस स्टाइल भी काफी सराही जा रही है। जानकारों की मानें, तो आर...राजकुमार की सफलता के बाद शाहिद का खोया आत्मविश्वास लौट आया है।
विज्ञापन


मौसम और फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी महत्वाकांक्षी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद लग रहा था कि शायद अब उनका एक्टिंग कैरियर आगे नहीं बढ़ पाएगा। लेकिन आर...राजकुमार ने जैसे उनकी लाज रख ली।

इन दिनों शाहिद विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें