फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से अभद्रता शाहरुख को करेगी परेशान?

Sat, 18 Jan 2014 02:22 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं इस बार विवाद का कारण उनका बॉडीगार्ड बना है। मराठी फिल्म की अभिनेत्री शारवारी ने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पर अवार्ड समारोह के दौरान बदसलूकी और अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस अभिनेत्री ने बॉडीगार्ड के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है। एक्ट्रेस की शिकायत है कि शाहरुख के बॉडीगार्ड ने एक अवार्ड समारोह में एंट्री करने से रोका जबकि उनके पास बकायदा सभी जगह जाने के पास थे।

खबरों की माने तो किंग खान को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई शाहरुख के संग उनका बॉडीगार्ड रवि भी था जिसने शारवारी को धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया।

क्योंकि बॉडीगार्ड शाहरुख का है इसलिए इस विवाद से वह भी अछूते नहीं रह सकते। देखना ये है कि किंग खान अपने बॉडीगार्ड का बचाव करते हैं या हीरोईन की शिकायत को सही बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें