शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' एक बार फिर से चर्चाओं में है। फिल्म के 16 साल बाद खुद शाहरुख खान ने इससे जुड़ी अपनी यादाओं को ताजा किया है।
यश चोपड़ा की ये फिल्म कई मायनों में यादगार थी। जो 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने शाहरुख के डूबते कैरियर को एक बार फिर संजीवनी देने का काम किया था।
फिल्म के 16 साल बाद शाहरुख ने ट्विटर पर लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा है इस फिल्म के माध्यम से आप लोगों ने मुझे सिर आंखों पर बैठाया था। ये फिल्म मेरे लिए भी काफी यादगार थी।
यश जी की इस फिल्म से मेरी कई खास यादें जुड़ी हैं। शाहरुख ने अपने तमाम फैंस को इस फिल्म की उनकी जिंदगी में अहमियत से अवगत कराया।