फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर फिल्म बनाएंगे जॉन अब्राहम

Fri, 01 Nov 2013 01:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉन अब्राहम का बाइक प्रेम तो जगजाहिर है लेकिन इसकी खुमारी किस कदर उनके जेहन में छाई हुई है ये लोगों को अब पता चलेगा।
विज्ञापन


सुनने में आया है कि बॉलीवुड का ये हैंडसंम हंक बाइक को लेकर एक पूरी फिल्म ही बनाने जा रहा है। वैसे तो वह फुटबॉल के खेल से भी प्यार करते हैं और उसके लिए भी कुछ न कुछ करते ही रहते हैं।

वो फुटबॉल के खेल पर बनी एक फिल्म में भी काम कर चुके हैं लेकिन तब वह निर्माता नहीं थे। अब जॉन निर्माता भी बन गए हैं और उनके द्वारा निर्मित फिल्म विक्की डोनर और मद्रास कैफे को काफी सराहना भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जॉन का जोश भी बढ़ गया है। अब उन्होंने अपने जीवन की सबसे प्रिय चीज यानि की बाइक पर एक फिल्म भी बनाने की सोच ली है। इस फिल्म में वह हीरो खुद ही बनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें