असल जीवन में भी रह चुकी हैं हॉकी खिलाड़ी
सागरिका ने राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेला और इस खेल में अपनी पहचान बनाई। वे एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने खेल के मैदान से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई। 2007 में सागरिका घाटगे ने फिल्म 'चक दे! इंडिया' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति सभरवाल का किरदार निभाया था। यह एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका थी। उनका यह रोल न केवल दर्शकों के दिलों में बस गया, बल्कि इस फिल्म ने उनके लिए इंडस्ट्री में दरवाजे भी खोल दिए। इसके बाद वह कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आईं।
यह भी पढ़ें- Ekta Kapoor: एकता कपूर ने गैर-पेशेवर अभिनेताओं पर साधा निशाना, निर्माता ने कहा- जब तक मैं बोलती हूं...
2017 में जहीर खान से की शादी
सागरिका की निजी जिंदगी भी बहुत दिलचस्प रही है। 2017 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज जहीर खान से शादी की। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है। दोनों की शादी ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी। उनके प्यार की कहानी ने लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित किया।
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
सागरिका घाटगे को अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए 17 साल हो चुके हैं। हालांकि, इतने वर्षों में उन्होंने केवल सात फिल्मों में काम किया है। 'चक दे! इंडिया' के अलावा, सागरिका ने 'फॉक्स', 'मिले ना मिले हम', 'रश' और 'इरादा' जैसी हिंदी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 2019 में उन्होंने डिजिटल प्लेटफार्म पर भी कदम रखा। 'बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' में वह एसीपी साक्षी रंजन के किरदार में नजर आई थीं।