इंडस्ट्री के लोगों ने भेजा सपोर्ट
इस अपडेट के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें प्यार और सपोर्ट दिया है। कई कलाकारों ने उन्हें हौसला दिया और जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं भेजीं। तिलोत्तमा शोम, छाया कदम और आदर्श गौरव समेत कई सितारों ने उनके लिए प्यार और ताकत भरे मैसेज लिखे।
राजश्री देशपांडे के बारे में
राजश्री देशपांडे ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म ‘तलाश’ से की थी। इसके बाद वे ‘किक’, ‘मॉम’, ‘मंटो’, ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं और अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई।
टीवी की दुनिया में भी राजश्री ने अपनी छाप छोड़ी। वे ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ और ‘24: इंडिया’ जैसे शोज में दिखाई दीं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से मिली। इस सीरीज में उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं।