सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर दिया जवाब
बुधवार के नोरा फतेही ने पहले तो फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रोलिंग के मुद्दे को उठाया। उन्होंने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा , ‘मुझे लगता है कि बहुत से लोग समझने और सुनने की क्षमता खो चुके हैं। यह सब चीजें हमें स्कूल में सिखाई जाती हैं। जिसमें समझने की क्षमता, आलोचनात्मक सोच, पढ़ने की क्षमता और सुनने की क्षमता होता है। मुझे लगता है कि बहुत से लोग जीवन के इस चरण को छोड़ चुके हैं, खासकर अब सोशल मीडिया और फोन के जमाने में, लेकिन मैं विश्व शांति और एकता के अपने रुख पर कायम हूं।'
शांति और एकता के लिए हमेशा खड़ी हूं
नोरा फतेही ने कहा कि वो शांति और एकता बनाए रखने की सोच के साथ हमेशा खड़ी हैं। उन्होंने कहा 'मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे लोग भी हैं इस दुनिया में जो शांति और एकता की बात करने से भी नाराज हो सकते हैं। नोरा ने कहा, ‘यह हमारे समाज के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। मैं हमेशा शांति के रास्ते पर हूं। कोई भी चीज मुझे डरा नहीं सकती।’