फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेड गेम्स के बाद इस वेब शो में नजर आएंगी कल्कि, भूमिका चावला करेंगी बड़ी मदद

Tue, 27 Aug 2019 08:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
kalki koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में सबसे ज्यादा वाहवाही बटोरने वाली अभिनेत्री कल्कि केकलां की नई वेब सीरीज भ्रम अगले महीने देसी ओटीटी जी5 पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज के अलावा भी जी5 ने सितंबर महीने में ही फेस्टिव सीजन शुरू कर देने की जबर्दस्त तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन


अमर उजाला से एक खास मुलाकात में कल्कि ने हाल ही में अपनी इस वेब सीरीज के बारे में खुलासा किया। हिमाचल प्रदेश में शूट हुई इस वेब सीरीज से फिल्म तेरे नाम में सलमान खान के साथ दिखीं अभिनेत्री भूमिका चावला की भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी हो रही है। भ्रम नाम की यह वेब सीरीज एक साइको थ्रिलर सीरीज है जिसमें कल्कि लीड रोल कर रही हैं।  

पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स 2' में ऐसा है कल्कि का किरदार, इंटरव्यू में अभिनेत्री ने वेब सीरीज के खोले कई राज
विज्ञापन
विज्ञापन


जी5 ने सितंबर महीने में गणेशोत्सव के साथ ही अपने फेस्टिव सीजन का एक तरह स ऐलान कर दिया है। इस महीने इस ओटीटी पर अलग अलग भारतीय भाषाओं की वेब सीरीज और ओरीजनल फिल्मों को रिलीज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इन ओरीजनल्स में शामिल हैं दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल की फिल्म कोल्ड लस्सी औऱ चिकन मसाला, रवि दुबे, निया शर्मा और अचिंत कौर की वेब सीरीज जमाई राजा 2.0, साक्षी तंवर, मोना सिंह आदि की वेब सीरीज मिशन ओवर मार्स। राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या का डिजिटल प्रीमियर भी जी5 पर 26 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें