फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रीम गर्ल' का गाना 'ढगला लागली' रिलीज, रितेश देशमुख के साथ डांस करते दिखे आयुष्मान

Tue, 27 Aug 2019 05:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Riteish Deshmukh-Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का तीसरा गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के तीसरे गाने का नाम 'ढगला लागली' है। अब तक फिल्म के दो गाने 'राधे-राधे' और 'रिंग रिंग' गाने रिलीज हो चुके हैं। खास बात ये है कि 'ढगला लागली' गाने में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेता रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


गाने में इन दोनों कलाकारों के अलावा फिल्म की अभिनेत्री नुसरत भरूचा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में ये तीनों कलाकार गणपति बप्पा के सामने डांस करते नजर आ रहे हैं।  'ढगला लागली' मराठी गाने को मीका सिंह और ज्योतिका तंगरी ने अपनी खूबसूरत आवाज में गया है। वहीं इस गाने को मीत ब्रदर्स ने संगीतबद्ध किया है। 

पढ़ें: 'बाला' का टीजर देख यूपी पुलिस ने आयुष्मान को दे डाली नसीहत, शाहरुख से अचानक बने थे 'काका'
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीते दिनों इसी फिल्म का 'रिंग रिंग' गाना रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आयुष्मान और नुशरत भरुचा की फिल्म " ड्रीम गर्ल" अपने अनोखे कांसेप्ट और अतरंगी कहानी के कारण खूब चर्चा मिल रही है। 

"रिंग रिंग" गाना में आयुष्मान ड्रीम गर्ल उर्फ पूजा बन कर एक विचित्र तरीके से लोगों की समस्याओं को हल करते हुए दिखाई देते हैं। आयुष्मान उर्फ पूजा मथुरा में हर किसी के सपनों की रानी बनती इस गाने में नजर आईं। पूजा के चार प्रोटोटाइप प्रेमी भी इसमें नजर आएंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: ड्रीमगर्ल के सामाजिक उद्देश्य पर बोले आयुष्मान, हर लड़की को मिले अपने मन का काम करने की आजादी

पूजा के इन चार प्रेमियों में शामिल हैं, एक 'हरियाणवी सिपाही', एक पुरुषों से नफरत करने वाली महिला, एक जस्टिन 'बीबर’ जो हरियाणा से है और एक बाल ब्रह्मचारी। हरियाणवी पुलिसवाला जहां पूजा को अपनी टिपिकल शायरी के साथ लुभाने की कोशिश करता है तो तोतो उर्फ 'हरियाणा का जस्टिन बीबर' पूजा को अपने साहस के साथ खुश करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें