सचिन ने बीती रात अब तक की सबसे बोल्ड सेक्स कॉमेडी फिल्म देखने गए। शुक्र है इस बार उन्होंने अकेले फिल्म देखी।
द्विअर्थी संवादों से सजी सेक्स कॉमेडी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' का जादू सैलिब्रिटीज के सिर चढ़कर भी बोल रहा है। अब तक की सबसे बोल्ड सेक्स कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म का लुफ्त सचिन तेंदुलकर ने भी उठाया।
'ग्रांड मस्ती' को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म बताया जा रहा है। अश्लील और द्विअर्थी संवादों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अहमदाबाद में अपने दोस्तों के साथ जाकर फिल्म देखी। सचिन देर रात जाकर फिल्म देखकर आए।
पहले भी सचिन 'ग्रैंड मस्ती' जैसी बोल्ड फिल्म देखने गए थे। तब तो वह अपने साथ अपनी बेटी अंजलि को भी ले गए थे। शुक्र है कि 'ग्रांड मस्ती' वह अपने परिवार के साथ देखने नहीं गए।