जॉन अब्राहम अब फिर कुछ नया करने की सोच रहे हैं। उनकी इस नई फिल्म का अवतार भी लोगों को पसंद आएगा।
'मद्रास कैफे' के बाद जॉन अब्राहम अब एक थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रहे हैं, हालांकि यह फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर नहीं होगी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में एक्शन भी होगा, लेकिन उनकी पिछली फिल्म 'फोर्स' से ज्यादा नहीं।
बता दें कि निशिकांत के निर्देशन में बनी 'फोर्स' में जॉन सोलो हीरो थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की थी। यहां तक कि जॉन के अभिनय कैरियर की यह सबसे बड़ी सोलो हिट साबित हुई थी।
जॉन के करीबियों की मानें, तो वे अब बॉलीवुड की नई प्रतिभाओं पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं।शूजित सरकार और निशिकांत कामत उनके फेवरेट डायरेक्टर बन चुके हैं।
निशिकांत इन दिनों रितेश देशमुख के बैनर की एक मराठी फिल्म निर्देशित कर रहे हैं, इसके बाद ही वे हिंदी फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे।