फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना के अफसरों के साथ सचिन ने देखी 'सचिनः अ बिलियन ड्रीम', सैनिकों को कहा धन्यवाद

Sun, 21 May 2017 04:54 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन

विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर की बायोपिक का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सचिनः अ बिलियन ड्रीम' इसी शुक्रवार यानी 26 मई को रिलीज होने जा रही है। इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में शनिवार शाम फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। एयरफोर्स के ऑफिसर्स और सचिन ने ये फिल्म देखी।

यहा सचिन भारतीय वायु सेना की ड्रेस में नजर आए। सचिन यहां अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे थे। सचिन ने इससे पहले  एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'हम भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रख रहे हैं। ये उन्हें धन्यवाद कहने का एक तरीका है।' 
विज्ञापन


बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी ने सुरक्षा बलों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी हो। इससे पहले अक्षय कुमार भी दिल्ली की महिला पुलिसकर्मियों के लिए 'नाम शबाना' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रख चुकी हैं।

'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' का निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने किया है। फिल्म 26 मई को पांच भाषाओं में रिलीज होगी। ‌अपनी फिल्म के लिए सचिन ने पत्नी अंजलि के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद पीएम ने दोनों के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं थीं।   
विज्ञापन
Thank you for everything that you do for us, as part of the Indian Armed Forces. Enjoyed this very special viewing of #SachinABillionDreams. pic.twitter.com/L5BkCaIyXw — sachin tendulkar (@sachin_rt) May 20, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें