फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में भी चमका सचिन का सितारा, कमा लिए 17 करोड़

Sun, 28 May 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन
एक स्टार हमेशा स्टार ही रहता है फिर भले कोई भी क्षेत्र क्यों ना हो। मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर ने जब क्रिकेट के मैदान पर डेब्यू किया था और आज जब उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया है तब भी वो हिट ही हैं। उन पर बनी बायोपिक 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन


'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' ने शनिवार को भी शानदार कमाई करते हुए 9.20 करोड़ बटोरे। फिल्म ने अपने पहले दिन 8.40 करोड़ का बिजनेस किया था। दो दिन की बात की जाए तो सचिन की फिल्म की कुल कमाई 17.60 करोड़ पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि रविवार को इसकी कमाई में और इजाफा होगा। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म के लिए लिखा कि एक डॉक्यू-ड्रामा के लिए ये एक काफी अच्छी शुरुआत है।
  #SachinABillionDreams shows an UPWARD TREND...  Fri 8.40 cr, Sat 9.20 cr. Total: ₹ 17.60 cr [all languages]... FANTASTIC for a docu-drama. — taran adarsh (@taran_adarsh) May 28, 2017
विज्ञापन



इस फिल्म के पास कमाई के लिए यही हफ्ता है। अगले शुक्रवार बड़े पर्दे पर प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' और गैल गैडॉत की 'वंडर वुमेन' रिलीज हो रही है। ऐसे में हो सकता है कि फिल्म को अगले हफ्ते कम दर्शक मिलें। फिल्म भारत में 2400 स्क्रीन्स और विदेशों में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म की पहले दिन की कमाई हाल ही में आई 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'हिंदी मीडियम' से ज्यादा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें