फिल्म के बारे में अभिनेता सचिन खेडेकर ने बताया, 'मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में फैले दर्शकों के बीच पहुंचने का एक प्रमुख माध्यम है। मैं अपने आप को बहुत किस्मत वाला समझता हूं कि मुझे इरॉस की इस ओरिजिनल फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला है। मुझे भरोसा है कि दर्शक मेरे किरदार को पसंद करेंगे और मेरे प्रयास को सराहेंगे।'
वहीं, फिल्म के दूसरे मुख्य अभिनेता बरुण सोबती कहते हैं, 'इस फिल्म को बहुत अच्छे से लिखा गया है। इसमें बहुत कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला। काम करते हुए हर दिन मैं उस किरदार को अपने अंदर महसूस कर रहा था। इसे समझना बहुत से लोगों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है लेकिन मैं हर रोज जिस किरदार को निभा रहा था, वह मुझे अपना सा ही लगा।' ओटीटी इरॉस नाउ पर ये फिल्म अगले हफ्ते रिलीज हो रही है।