बुसान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई भारतीय फिल्मों में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीतने वाली चेतन तम्हाणे की फिल्म 'द डिसाइपल (The Disciple)', अनंत महादेवन की 'बिटरस्वीट (Bittersweet), श्याम मदिराजू की इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'हरामी (Harami)', सुमन मुखोपाध्याय की बंगाली फिल्म 'कैपटिव (Captive)', सनल कुमार शशिधरण की फिल्म 'ए आवर (A'hr), इवान अय्यर की 'मील पत्थर (Meel Patthar)' और पृथ्वी कोनानूर की कन्नड़ भाषा की फिल्म 'पिंकी एली? (Pinki Elli?)' शामिल हैं।
इमरान हाशमी और अनंत महादेवन ने अपनी फिल्मों के इस फेस्टिवल में चुने जाने पर सार्वजनिक खुशी जाहिर की है। महादेवन ने इसके लिए अपने निर्माताओं का आभार जताया। वहीं इमरान हाशमी ने अपनी इस फिल्म की पूरी टीम की फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी खुशी जताई।
पढ़ें: अभिनेता फ्लोरेंट का निधन, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देकर सितारों ने जाहिर किया दुख