फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabeena Farooq: भारत से तारीफ सुनकर बाग-बाग हुईं 'तेरे बिन' की हया, बोलीं- पाकिस्तान में नहीं मिलता ऐसा प्यार

Tue, 28 Mar 2023 11:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरियल 'तेरे बिन' में हया का किरदार निभाकर भारत में पॉपुलर हुईं सबीना फारुख ने अपने किरदार के लिए की गई शानदार अदाकारी के लिए भारत में खूब वाहवाही लूटी है।
विज्ञापन
सबीना फारुख - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों भारत में आए दिन किसी न किसी पाकिस्तानी कलाकार की बातें होती रहती हैं। फिर चाहे वह उनके किसी सीरियल के मकसद से हो या फिर उनके दिए बयानों के कारण, हमारे पड़ोसी मुल्क के कलाकार चर्चाओं में बने रहते हैं। आज हम जिन पाकिस्तानी अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं वह टीवी एक्ट्रेस सबीना फारुख हैं। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबीना फारुख ने सीरियल 'तेरे बिन' में अपने रोल को इंडिया में प्यार के बारे में खुलकर बात की है और भारत की तारीफ भी की है।  

विज्ञापन

भारतीयों की तारीफ पर बोलीं सबीना 
सीरियल 'तेरे बिन' में हया का किरदार निभाकर भारत में पॉपुलर हुईं सबीना फारुख ने अपने किरदार के लिए की गई शानदार अदाकारी के लिए भारत में खूब वाहवाही लूटी है। ऐसे में सबीना फारुख ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने रोल को लेकर इंडियन ऑडियंस के रिएक्शन के बारे में खुलकर बात की है। सबीना फारुख ने उनके किरदार हया को मिलने वाले रिएक्शन के बारे में बात करते हुए बोला, 'इंडिया से जो लोगों के रिएक्शन आते हैं उनके बारे में जितनी बात करूं उतना कम है।'

तारीफ सुनकर अच्छा लगता है
भारत में प्रशंसक मेरे किरदार के लिए बहुत अच्छे और बहुत जबरदस्त रिएक्शन देते हैं। सबीना से जब पूछा गया कि, भारत से आपकी तारीफ में जिस तरह के खूबसूरत और डिटेल्स में लोग मैजेस करते हैं, उसके बारे में आपको क्या कहना है? इसका जवाब देते हुए सबीना बोलीं, 'वे लोग मेरे किरदार की सही मायनों में तारीफ करते हैं, जिसे सुनकर और जानकर मुझे काफी अच्छा लगता है।' 
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 30 साल की उम्र में प्रियंका ने फ्रीज करवा दिए थे अपने एग्स, मां की सलाह ने दी थी स्वतंत्रता
विज्ञापन


पाकिस्तान से नहीं मिली इतनी तारीफ
सबीना यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'जिस तरीके से प्यार भारत की तरफ से मेरे किरदार को मिलता है। वह पाकिस्तान से नहीं मिलता है, जो मेरे लिए काफी सरप्राइजिंग है। निगेटिव रोल की वजह से यहां के लोग मेरे बारे में काफी गलत लिखते हैं और बुरा भला भी कहते हैं।'
Luv Ki Arrange Marriage: फैमिली कॉमेडी सिनेमा को मिली नई संजीवनी, विनोद और राज ने शुरू की नई फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें