फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar: फिल्ममेकर होने पर खुद को लकी मानते हैं फरहान, फोटो साझा कर लिखी दिल छूने वाली बात

Tue, 28 Mar 2023 07:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म को फरहान ने जोया अख्तर, और रीमा कागती के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बाद दोस्ती पर आधारित एक्सेल एंटरटेनमेंट की यह तीसरी फिल्म होगी।
विज्ञापन
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के प्रतिभावान कलाकारों में से एक फरहान अख्तर जल्द ही एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर नजर आने वाले हैं। फिल्म जी ले जरा से वह एक दशक बाद बतौर डायरेक्टर वापसी करने जा रहे हैं। इस बीच उन्होंने फिल्ममेकर बनने को लेकर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन

खुद को लकी मानते हैं फरहान
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म शूट करने वाले कैमरा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। साथ ही, उन्होंने एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी मैं सोचता हूं कि हम फिल्ममेकर कितने भाग्यशाली हैं.. एक कहानी के बारे में सोचने के लिए और फिर उस कहानी को जीवंत करने के लिए समान विचारधारा वाले सपने देखने वाले लोगों से जुड़ते हैं।''

जी ले जरी की लोकेशन की है तलाश
उन्होंने आगे कहा कि कोई और जगह नहीं है जहां वह रहना पसंद करेंगे। चाहे वो कैमरे के पीछे या कैमरे के सामने। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि फरहान अख्तर इन दिनों राजस्थान में अपनी आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' के लिए लोकेशन ढूंढ रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। फरहान ने बीते गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्हें राजस्थान के रेगिस्तान में देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, '' सोने की तलाश में।'' 
विज्ञापन

डॉन 2 का किया था निर्देशन
बता दें कि इस फिल्म को फरहान ने जोया अख्तर, और रीमा कागती के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बाद दोस्ती पर आधारित एक्सेल एंटरटेनमेंट की यह तीसरी फिल्म होगी। इस अपकमिंग फिल्म में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले फरहान ने आखिरी बार 'डॉन 2' का निर्देशन किया था, जिसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- South Star Nani: दशहरा स्टार नानी का क्रश थीं श्रीदेवी, आज भी देखते हैं एक्ट्रेस की फिल्में
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें